follow me on twitter

follow us on facebook

Swargvibha Ranks

swargvibha.tk

 

Swargvibha स्वर्गविभा

 A Great site for Hindi Lovers

Get your blogs/ sites listed and ranked for free. Join Aadvark topsites. Click the link here 'Aadvark Topsites'  Topsites

tarasingh authorस्वर्गविभा से जुड़े अपने सभी मित्रों को यह बताते हुए ,स्वर्गविभा टीम को अपार हर्ष हो रहा है कि स्वर्गविभा (www.swargvibha.tk) की स्थापिका , डा० श्रीमती तारा सिंह , जिनके द्वारा लिखी गई ( अपना जीवन-वृत्त ) इंटरनेट के लगभग डेढ़ लाख साइटों में ( Wikipedia द्वारा आंकलन के बाद ) भाषा, शैली और शब्द - सुन्दरता के आधार पर प्रथम स्थान पाई है । फ़लस्वरूप अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ प्रकाशक ,बार्न्स एन्ड नोबुल [ जिसका मुख्यालय न्यू जर्सी, अमेरिका है और जिसका ब्रांच इंगलैन्ड तथा जर्मनी में भी है ] द्वारा श्रीमती सिंह के जीवन कार्यकलाप पर आधारित 96 पृष्टों की पुस्तक,’ TARA SINGH ( AUTHOR )’ निकाली गई है । । पुस्तक की कीमत, उनलोगों ने 48 डालर रखी है, जो इन तीनों देशों में हर बख्त उपलब्ध है । हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इसके बाद की ऊँचाई भी , डा० श्रीमती सिंह को जल्द प्राप्त हो ।
---- ई० राजीव कुमार सिंह,     महासचिव, स्वर्गविभा


About Swargvibha स्वर्गविभा के बारे में


Swargvibha (www.swargvibha.tk) is the well known and popular Hindi Website which not only helps in propagation of Hindi, but also provides universal meeting grounds to the writers, poets, Gazalkars, story writers, critics and journalists. It publishes and propagates their best creations and writings free of cost to enable them to claim honour and laurels in the society.
स्वर्गविभा, नये- पुराने साहित्यकारों का वह मिलन-मंच है, जहाँ, पूरे विश्व के कवि, लेखकों, ग़ज़लकारों की रचनाएँ नि:शुल्क प्रकाशित कर दुनिया की नजरों में उन्हें तथा उनकी रचनाओं को प्रतिष्ठा प्राप्त कराने में सहयोग करती है तथा उनकी रचनाओं को और ऊर्जा मिले।

 

 Articles invited रचानाएँ प्रकाशनार्थ आमंत्रित


www.swargvibha.tk पर उच्च स्तरीय रचानाएँ (कविता, ग़ज़ल, हाइकु, मुक्तक, शेर, कहानी, संस्मरण, पुस्तक समीक्षा आदि) नि:शुल्क प्रकाशनार्थ आमंत्रित हैं। रचानाएँ Mangal यूनीकोड, अथवा अँग्रेज़ी में टंकित कर swargvibha@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं।

स्वर्गविभा तारा राष्ट्रीय सम्मान -२०११ समारोह सम्पन्न

स्वर्गविभा तारा राष्ट्रीय सम्मान -२०११ समारोह सम्पन्न
लोकप्रिय हिन्दी वेबसाइट, स्वर्गविभा (www.swargvibha.tk) , नवी मुम्बई द्वारा रविवार १२ फ़रवरी २०१२ ई० को अपराह्न ३ बजे, इलाहाबाद, सिविल लाइन्स, हिन्दुस्तानी अकादमी हौल ( हनुमान मंदिर एवं संगीत समिति के निकट ) में विश्व हिन्दी सेवा संस्थान के साथ साहित्य मेला के अवसर पर आयोजित, एक युग्म समारोह में ; पाँच साहित्यकारों; ’डा० गार्गी शरण ’मराल’ (जबलपुर) ; डा० नरेश पाण्डेय ,चकोर ( पटना ) ; श्री कुमार शर्मा ’अनिल’ (चंडीगढ़) ; डा० अनसूया अग्रवाल, महासमुन्द (छ० ग०) तथा श्रीमती कमल कपूर (फ़रीदाबाद)” को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक अवदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये ’स्वर्गविभा तारा राष्ट्रीय सम्मान २०११’ से नवाजा गया । मुख्य अतिथि, प्रो० राम मोहन पाठक, निदेशक, मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान, काशी विद्यापीठ के कर कमलों द्वारा, इन विद्वान मनीषियों को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न, शाल, पुस्तकें एवं १५००।–रूपये नगद देकर विभूषित किया गया । इस समारोह की अध्यक्षता, विश्व हिन्दी सेवा संस्थान, इलाहाबाद की कार्यकारी अध्यक्षा, डा० श्रीमती तारा सिंह ने की ।
....... ...डा० बी०पी० सिंह, अध्यक्ष,स्वर्ग विभा
१२ फ़रवरी, २०१२ ई०

स्वर्ग विभा तारा सम्मान २०१२ हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित ----

विगत वर्षों की भाँति, अपनी मर्यादा रखते हुए हिन्दी साहित्यकारों का प्रिय वेबसाइट,स्वर्ग विभा ( www.swargvibha.tk) वर्ष २०१२ में पुन: देश के विद्वानों को सम्मानित करने जा रही है । स्वर्ग विभा टीम आप सभी साहित्यकार / पत्रकार बन्धुओं से नि:शुल्क प्रविष्टि की अपील करती है । निर्णायक समिति द्वारा चयनित पाँच प्रतिभागियों को एक भव्य समारोह में ,’स्वर्ग विभा तारा राष्ट्रीय सम्मान २०१२’ के परिपेक्ष में शाल, प्रशस्ति-पत्र,पुष्प- बुके, कुछ पुस्तकें एव २१०० /- नगद राशि से सम्मानित कर स्वर्ग विभा टीम स्वयं गौरवान्वित होगी । अपनी प्रविष्टियाँ ( श्रेष्ठ प्रकाशित पुस्तक की एक प्रति, परिचय पत्र एवं छाया –चित्र के साथ ) ३१ अक्टूबर,२०१२ ई० तक इस पते पर भेजें --- अध्यक्ष, स्वर्ग विभा, १५०२ सी क्वीन हेरिटेज़,पाम बीच रोड,प्लाट -६, सेक्टर -१८, सानपाड़ा, नवी मुम्बई –४००७०५; मो० –०९३२२९९११९८.

. ...डा० बी०पी० सिंह, अध्यक्ष,स्वर्ग विभा